रैली निकाल योग दिवस के लिए किया जागरूक
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बुधवार को शहर में योग जागरुकता रैली निकाली गई। जिसमें जिलाधिकारी सहि
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बुधवार को शहर में योग जागरुकता रैली निकाली गई। जिसमें जिलाधिकारी सहित कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। यह रैली घंटाघर से वासलीगंज, गिरधर चौराहा होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जीआईसी मैदान तक निकाली गई। रैली में अधिकारियों ने पैदल चलते हुए आम लोगों को योग से होने वाले लाभ की जानकारियां दीं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि योग अभ्यास से शारीरिक व मानसिक शुद्धि होती है। इससे आसपास का वातावरण, शरीर एवं मन तीनों शुद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी शारीरिक व मानसिक क्षमता के अनुसार सभी को योग क्रिया करनी चाहिए। योग अभ्यास के परिणाम आने में कुछ समय जरुर लग सकता है लेकिन नियमित अभ्यास से निश्चित लाभ मिलता है। रोगों से मिलती है मुक्ति
उन्होंने कहा कि योग अभ्यास के लिए ध्यातव्य निर्देश व सावधानियां बरतनी चाहिए। योग की अपनी सीमाएं भी होती हैं जिसकी जानकारी लोगों को अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी रोगों से निजात पाने के लिए योग का नियमित अभ्यास करें। योग एक ऐसी विधा है जो आपको तंदुरुस्त रखने के साथ ही नई उर्जा प्रदान करती है। योग करने वाला व्यक्ति कभी निराश नहीं होते और उनके जीवन में हमेशा आनंद व उत्साह का माहौल बना रहता है। सबसे शामिल होने की अपील दुहराई
घंटाघर से जीआईसी मैदान तक निकाली गई रैली के दौरान जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील की, सभी लोग इसमें शामिल हों और इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर योग दिवस को सफल बनावें। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने तहसील, विकास खंड तथा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित योग कार्यक्रम में जरुर शामिल हों। इस अवसर पर सभी अधिकारी, स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। विश्व योग दिवस की तैयारियां पूरी
मीरजापुर पतंजलि योग, युवा भारत की ओर से जनपद में चल रहे कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को इसका पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। ¨वध्य योग सेवाधाम टस्ट के अध्यक्ष योगी ज्वाला ने बताया कि इसी क्रम में गैपुरा के राजकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। योग गुरु भोलानाथ ने योगाभ्यास कराते हुए कहा कि युवा भारत पतंजलि ने विभिन्न जगहों पर योग दिवस मनाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।