राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन
जासं, मीरजापुर: रैदानी कालोनी में मंगलवार को युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलेश दुबे के नि
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 08:13 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 11:17 PM (IST)
जासं, मीरजापुर: रैदानी कालोनी में मंगलवार को युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलेश दुबे के निवास पर केक काटकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही देश को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
युवा कांग्रेस कोआर्डिनेटर विधि ¨सह के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने केक काटा और कहा कि श्री गांधी के नेतृत्व में ही देश का विकास हो सकता है। विधि ¨सह ने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता का देश 2019 में प्रधानमंत्री के रूप में इंतजार कर रहा है। देश का युवा उनके नेतृत्व में काम करने का इच्छुक है। इस अवसर पर कमलेश दुबे, विजय दुबे, इश्तियाक अंसारी, नरेश चौधरी, संजय गुप्ता, राजू मंसूरी, आलोक पाठक आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें