गरीबों की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी : राजेश पति
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं। पूर्व विधान परिषद सदस्य व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश पति त्रिपाठी ने अदलहाट में साधुचरण पांडेय के आवास पर प्रेस वार्ता में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश के 5 करोड़ परिवारों को 72 हजार प्रति वर्ष देने की घोषणा पार्टी द्वारा की है।
जागरण संवाददाता, अदलहाट (मीरजापुर) : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों, गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं। पूर्व विधान परिषद सदस्य व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश पति त्रिपाठी ने अदलहाट में प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के 5 करोड़ परिवारों को 72 हजार प्रति वर्ष देने की घोषणा पार्टी द्वारा की है। इससे गरीब परिवारों को सामान्य नागरिक की तरह जीवन जीने का अधिकार होगा। मनरेगा में मजदूरों को 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन काम देने की योजना गरीबी मिटाने की दिशा में बड़ा कदम है। पिछले पांच वर्षों से राहुल गांधी किसानों, गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके द्वारा कृषि आयोग, कृषि बजट बनाने की घोषणा से किसानों को गरीबी से उठाने की बहुत बड़ी योजना है। उन्होंने कहा कि जनपद में पांच वर्षों से विकास कार्य ठप है। इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार ललितेश पति त्रिपाठी से जनपदवासियों को विकास की आशा है और विश्वास है कि अपने बाबा पं. लोकपति त्रिपाठी, परदादा पं. कमलापति त्रिपाठी की तरह लड़कर जनपद की समस्याओं को दूर करेंगे। इस अवसर पर डा. आशा पांडेय, कैलाश नाथ उपाध्याय, कृष्णा नंद शुक्ला, पुनीत चौबे थे। 27 को होगा नामांकन
कांग्रेस प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी 27अप्रैल को नामांकन करेंगे। पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं तथा बाबू सिंह कुशवाहा की जनवादी पार्टी, अपनादल(कृष्णागुट) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से नामांकन में भाग लेने की अपील की।