Move to Jagran APP

आधुनिक भारत के द्रष्टा थे पंडित नेहरू

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129 वीं जयंती धूमधाम

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 08:35 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 08:35 PM (IST)
आधुनिक भारत के 
द्रष्टा थे पंडित नेहरू
आधुनिक भारत के द्रष्टा थे पंडित नेहरू

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 129 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अन्य जगहों व शैक्षणिक संस्थाओं में भी उनका स्मरण किया गया। वक्ताओं ने उनको आधुनिक भारत का द्रष्टा बताया।

loksabha election banner

आवास विकास कालोनी स्थित नेहरू पार्क में स्थापित उनकी मूर्ति पर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि पंडित जी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम करने में बड़ा योगदान दिया। महासचिव अर्चना चौबे ने कहा नेहरू जी ने आजादी के शुरुआती दिनों में लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष समाज की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वरूप ¨सह, सुधाकर, राजधर दुबे, रमेशचंद्र प्रजापति, राजेंद्र विश्वकर्मा, राजन निषाद आदि थे। पूर्व नपाध्यक्ष दीपचंद्र जैन ने भी अपने विचार प्रकट किए। पक्का पोखरा स्थित ज्ञानोदय बाल एवं महिला कल्याण समिति में बुधवार को बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी एके पौत्स्यायन, डा. आशा राय, अर्चना ¨सह, कीर्तिका ¨सह, ताजिम खां, सीता ¨सह आदि थे। मुंहकुचवा प्राथमिक विद्यालय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रैली निकाली गई। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी लवली जायसवाल, सुमित पराशर, राहुल आदि ने विधिक जानकारी दी। संचालन दीपक श्रीवास्तव ने किया। प्रधानाध्यापक मधु चौबे, श्वेता अग्रवाल, रचना पाठक, अर्चना ¨सह, गजाला आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.