Move to Jagran APP

त्रिलोक नाथ बने उपरौध अधिवक्ता समिति अध्यक्ष

जासं लालगंज (मीरजापुर) : उपरौध अधिवक्ता समिति 2019 का वार्षिक चुनाव मंगलवार को गहमागहमी के बीच संपन्

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 10:00 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 10:00 PM (IST)
त्रिलोक नाथ बने उपरौध अधिवक्ता समिति अध्यक्ष
त्रिलोक नाथ बने उपरौध अधिवक्ता समिति अध्यक्ष

जासं लालगंज (मीरजापुर) : उपरौध अधिवक्ता समिति 2019 का वार्षिक चुनाव मंगलवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। त्रिलोकनाथ दुबे अध्यक्ष तथा किशुन लाल यादव महामंत्री निर्वाचित घोषित किए गए। तहसील पर सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक भारी गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। मतदानके बाद तीन बजे से मतगणना शुरु हुआ और पांच बजे के बाद परिणाम घोषित किया गया।

loksabha election banner

इसमें अध्यक्ष पद हेतु त्रिलोक नाथ दुबे एवं सूर्य प्रताप ¨सह के बीच हुए चुनाव में कुल 211 मत पड़े। जिसमे 29 मत सूर्य प्रताप ¨सह तथा 182 मत त्रिलोक नाथ दुबे ने प्राप्त कर 153 वोट से विजेता घोषित किए गए। सूर्य प्रताप ¨सह मतदान के एक दिन पूर्व त्रिलोक नाथ दुबे का समर्थन कर दिया था। उपाध्यक्ष पद हेतु किशुन लाल यादव को 114 एवं सुरेश कुमार पांडेय को 97 मत मिले। इस प्रकार 17 मतों से किशुन लाल यादव विजेता घोषित किए गए। इसी तरह सचिव पद हेतु अरूण कुमार ¨सह को 119 मत एवं बृजभूषण पांडेय को 92 मत मिले। इसमें 27 मतों से अरूण कुमार ¨सह चुनाव जीत लिया। पुस्तकालय पद हेतु आलोक कुमार पाल 136 मत एवं राकेश कुमार प्रजापति 75 मत, इस प्रकार 61 मतों से आलोक कुमार विजई घोषित किए गए। शेष पदों पर पूर्व में निर्विरोध चयन हो गया था। इस आशय की जानकारी चुनाव अधिकारी चंद्र दत्त त्रिपाठी व सहायक चुनाव अधिकारी लक्ष्मी कांत ¨सह पटेल ने संयुक्त विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.