Move to Jagran APP

गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छी नींद व नियमित जांच जरूरी

जासं, गाजीपुर : अच्छी नींद व नियमित जांच गर्भवती महिलाओं के काफी जरूरी है। रात के पहर कम से कम आठ घंटे व दोपहर में दो घंटे नींद के लिए पर्याप्त माना जाता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 04:52 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 12:08 AM (IST)
गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छी नींद व नियमित जांच जरूरी
गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छी नींद व नियमित जांच जरूरी

जासं, गाजीपुर : अच्छी नींद व नियमित जांच गर्भवती महिलाओं के जरूरी है। रात के पहर कम से कम आठ घंटे व दोपहर में दो घंटे नींद के लिए पर्याप्त माना जाता है। गर्भधारण से लेकर सात माह तक नियमित जांच करानी चाहिए। चिकित्सक का परामर्श व उनकी देखरेख में ही प्रसव कराना बेहतर होता है। हरी सब्जी, दाल, फल व दूध का नियमित सेवन मां व शिशु दोनों हेतु लाभदायी होता है। किशोरियां जंक फूड से दूर रहें और नियमित रूप से व्यायाम को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनाएं। ऐसा करने से माहवारी की गड़बड़ी की समस्या से काफी हद निजात मिलेगी। यह कहना था जिला महिला अस्पताल की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. पल्लवी जायसवाल का। वह रविवार को 'दैनिक जागरण' के 'हैलो डाक्टर' कार्यक्रम में फोन पर पाठकों के सवालों का जवाब दे रही थीं।

loksabha election banner

--------

कुछ ऐसे आए सवाल

सवाल : माहवारी नहीं आने के क्या कारण हैं?

जवाब : उम्र ढलने के साथ महावारी बंद हो जाती है। वैसे इसकी जांच करा लेना चाहिए, इससे स्थिति का सही पता चलता है।

सवाल : फंगल इंफेक्शन से कैसे बचा जाए?

जवाब : चिकित्सक का परामर्श लेने के साथ सावधानियां ही इससे बचाव कर सकती हैं। इंफेक्शन की जगह को साफ रखिए।

सवाल : किशोरावस्था में माहवारी देर से आने के क्या कारण हैं?

जवाब : फास्ट फूड का अधिक सेवन व हार्मोन की गड़बड़ी से ऐसी दिक्कत आती है।

सवाल : सर्वाइकल कैंसर का कैसे पता लगाया जा सकता है?

जवाब : जांच के बाद ही इसका पता लगाया जा सकता है। इसके लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

सवाल : कापर-टी निकलवाने के लिए क्या करना पड़ेगा?

जवाब : अल्ट्रासाउंड के बाद दूरबीन विधि द्वारा इसे निकाला जाता है।

सवाल : प्रसव की निर्धारित तरीख बीत गयी है, अब क्या करना चाहिए?

जवाब : अल्ट्रासाउंड कराने के बाद पूरी रिपोर्ट तत्काल स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।

सवाल : पहले माहवारी एक सप्ताह तक रहती थी, अब दो दिन तक ही रहती है। क्या कारण है?

जवाब : थायराइड व शुगर की जांच कराने के साथ चिकित्सक से संपर्क करें।

सवाल : गर्भ में शिशु चल रहा है या नहीं, यह कैसे पता चलेगा?

जवाब : अल्ट्रासाउंड जरूरी है। साथ ही बिस्तर पर बाएं करवट होकर लेटने से पता चल सकेगा।

सवाल : आयरन की गोली का सेवन कैसे किया जा सकता है?

जवाब : आयरन की गोली नाश्ते के आंधे घंटे बाद व कैल्शियम की गोली दोपहर व रात में सेवन करे।

सवाल : पेट में दर्द रहता व उल्टी भी हो रही है, क्या करना पड़ेगा?

जवाब : जांच कराने के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।

सवाल : लगातार बाल झड़ने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, इसे कैसे रोका जा सकता है?

जवाब : पौष्टिक व संतुलित आहार का सेवन करे। साथ ही स्कीन विशेषज्ञ का परामर्श भी बेहद जरूरी है।

--------

इन्होंने किया सवाल

: सोनी जायसवाल - दुल्लहपुर, निशा वर्मा- शहर, राजवती देवी- महराजगंज, ममता वर्मा- कासिमाबाद, रूक्मणी वर्मा- कासिमाबाद, प्रियंका त्रिपाठी- सैदपुर, प्रीति वर्मा- सुकहा, काशीराम- कहोतरी, लालसा यादव- जंगीपुर, अर¨वद- कालूपुर, पूनम- सादात, रीना- शास्त्रीनगर, निशा यादव- चितौरा, राजेंद्र यादव- बहरियाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.