मुख्यमंत्री पोर्टल पर खराब हैंडपंप को दिखाया दुरुस्त
क्षेत्र के दुबार कला ग्राम पंचायत के चकपैसठ गांव निवासी रामराज सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आठ माह से खराब हैंडपंप के रिबोर की मांग किए जाने के बाद भी रिबोर नहीं कराया गया।
जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : क्षेत्र के दुबार कला ग्राम पंचायत के चकपैसठ गांव निवासी रामराज सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आठ माह से खराब हैंडपंप के रिबोर की मांग किए जाने के बाद भी रिबोर नहीं कराया गया। उलटा यह कि हैंडपंप रिबोर को पोर्टल पर निस्तारित कर दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा शिकायतकर्ता को झूठा साबित करते हुए पोर्टल पर भ्रामक जानकारी लोड कर दिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश हैं। जबकि गांव के लोगों का कहना है कि आठ माह से खराब हैंडपंप रिबोर का इंतजार कर रहा है। ग्रामीण पानी के लिए काफी परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत इसलिए की गई थी कि मामले में जल्द सुनवाई होगी और रिबोर हो जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार दु:खद बात यह है कि मामले को निस्तारित करने के बजाय मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भ्रामक जानकारी डाल दी जा रही है। आठ माह से खराब हैंडपंप को पोर्टल पर सिर्फ दो दिन से खराब बताया गया और निस्तारण किया जाना भी दिखाया गया है। जबकि मौके पर वह हैंडपंप आज भी उसी अवस्था में निष्प्रयोज्य बना हुआ है। मुख्यमंत्री की जन सुनवाई पोर्टल भी हवा हवाई साबित हो रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप