सत्याग्रह आंदोलन संग शुरू की राजनैतिक यात्रा
पूर्व विधायक पंडित ओंकारनाथ उपाध्याय की 102वीं जयंती क्षेत्र के हसौली गांव स्थित वरिष्ठ नेता रंगनाथ द्विवेदी के आवास पर मंगलवार को मनाई गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जासं, जमालपुर (मीरजापुर) : पूर्व विधायक पं.ओंकारनाथ उपाध्याय की 102 वीं जयंती क्षेत्र के हसौली गांव स्थित वरिष्ठ नेता रंगनाथ द्विवेदी के आवास पर मंगलवार को मनाई गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दूबे ने पूर्व विधायक के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ओंकारनाथ के जीवन की राजनैतिक यात्रा 1930 में नमक सत्याग्रह से शुरू हुई और उनकी मृत्यु पर 2007 में जाकर समाप्त हुई। तेईस वर्षों तक पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे एवं इनके नेतृत्व में जनपद में कांग्रेस का संगठन अपनी बुलंदियों पर था। जनपद के सुदूर कोनों तक परषदीय विद्यालयों की स्थापना अपने प्रयास से कराया। पीसीसी सदस्य कैलाश नाथ उपाध्याय ने कहा कि वह युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे। इस दौरान आनंद प्रकाश दूबे, शिवकुमार पटेल, कृपा तिवारी, राजाराम पांडेय, रामवृक्ष ¨सह, आशीष आदि थे। संचालन रंगनाथ द्विवेदी ने किया।