अपराध नियंत्रण के लिए सड़क पर उतरी पुलिस
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के ²ष्टिगत जनपद में समस्त राजपत्रित अधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ सांध्यकालीन पैदल गश्त किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक विध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर पीयूष श्रीवास्तव द्वारा पुलिस अधीक्षक अवधेश पांडेय के साथ नगर क्षेत्र के डंकीनगंज में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के ²ष्टिगत जनपद में समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने अपने- अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ सांध्यकालीन पैदल गश्त की। पुलिस उप महानिरीक्षक, विध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर पीयूष श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक अवधेश पांडेय के साथ नगर क्षेत्र के डंकीनगंज में पुलिस बल के साथ गश्त की।
साथ ही समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ गश्त की। इस दौरान लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उनमें सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिग भी की गई। इसके प्रत्येक थानाक्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा सादे वस्त्रों में भी पैदल गश्त किया गया। जिससे कि अवांछनीय तत्वों, आपत्तिजनक गतिविधियां, छेड़खानी इत्यादि करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सके।