मनचलों पर कार्रवाई के लिए तैयार पुलिस
राजगढ़ विकास खंड क्षेत्र में मंगलवार को रामसूरत मालती इंटर कालेज राजगढ़ में महिला सुरक्षा के तहत कार्यक्रय का आयोजन कर पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओं को आत्म सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
जासं, मीरजापुर : राजगढ़ विकास खंड क्षेत्र में मंगलवार को रामसूरत मालती इंटर कालेज राजगढ़ में महिला सुरक्षा के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्राओं को आत्म सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। सीओ मड़िहान रमाकांत सिंह ने छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा पर सामने वाले पर किया गया हमला अपराध नहीं हैं। महिलाओं को सुरक्षा के प्रति हर समय सजग, चौकन्ना रहना चाहिए। मोबाइल को घर से निकलने के पूर्व पूरी तरह से चार्ज कर लें। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार स्कूल व काम और नौकरी पर जाने वाली महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को देखते हुए 100 डॉयल, महिला हेल्प लाइन 1090 जैसी सुविधाएं दी हैं। शरारती तत्व छेड़छाड़ कर रहा है या सुनसान स्थान पर रोकने का प्रयास कर रहा है। फौरन इन नंबरों पर सूचना दें। कॉलेज प्रशासन से छात्राओं को जूडो कराटे आदि का प्रशिक्षण दिलाए जाने के लिए भी कहा।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप