Move to Jagran APP

निराला की जयंती पर कवियों ने किया काव्य पाठ

वसंत पंचमी पर मीरजापुर साहित्या संगम के तत्वावधान में सरस्वती पूजा और कविवर निराला की जयंती पर रविवार को पुस्तक लोकार्पण और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व सखी साहित्य परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दीपिका सुतोदिया ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 10:00 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 11:17 PM (IST)
निराला की जयंती पर कवियों ने किया काव्य पाठ
निराला की जयंती पर कवियों ने किया काव्य पाठ

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : वसंत पंचमी पर मीरजापुर साहित्या संगम के तत्वावधान में सरस्वती पूजा और कविवर निराला की जयंती पर रविवार को पुस्तक लोकार्पण और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व सखी साहित्य परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दीपिका सुतोदिया ने किया। मुख्य अतिथि ने प्रमोद कुमार सुमन की पुस्तक गणतंत्र के चरवाहे का विमोचन किया गया और ताबिश इकरामी और प्रमोद कुमार को निराला पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान शाल और स्मृति ¨चह प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि बृजदेव पांडेय, प्रो प्रभु नारायण श्रीवास्तव को भी प्रतीक ¨चह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अर¨वद अवस्थी, भोलानाथ कुशवाहा सहित अन्य कवियों ने उनकी रचना की समीक्षा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. डीएस पाठक और संचालन अर¨वद अवस्थी ने किया। इसके बाद कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें साहित्यकार आनंद अमित, जफर मीरजापुरी, ताबिश इकरामी, मोहित मीरजापुरी, खुर्शीद भारती, वेद प्रकाश प्रजापति इलहाबादी, इरफान कुरैशी, भोलानाथ कुशवाहा, प्रमोद कुमार सुमन आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.