मानव जीवन सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी
दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे पौध लगाएं वृक्ष बचाए अभियान के तहत क्षेत्र के बियरहीं गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान संग ग्रामीणों ने छायादार 51 पौधों का रोपण किया। साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर) : दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे पौध लगाएं वृक्ष बचाए अभियान के तहत क्षेत्र के बियरहीं गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान संग ग्रामीणों ने छायादार 51 पौधों का रोपण किया। साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
ग्राम प्रधान लालमनी बियार ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए धरा पर पौधे लगाना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य बनता है। पौधों से ही मानव जीवन सुरक्षित है। दैनिक जागरण पौधरोपण अभियान के द्वारा लोगों में पौधे लगाने के प्रति जागरूकता पैदा करने का काम किया जा रहा है। पौधे प्रकृति का श्रृंगार हैं। मनुष्य को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना होगा तभी मानव जीवन सुरक्षित रह पाएगा। मानव समाज के विकास के लिए एवं जीवन को निरोग रखने के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है। इस दौरान सागौन, नीम एवं कदंब के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान अमित कुमार, सत्यनारायण, कन्हैया बियार, जगदीश, फांगूराम, सौरभ निषाद, मुन्ना मोदनवाल, शायर मोदनवाल आदि रहे।