पर्यावरण की सुरक्षा के लिए रोपे पौधे
दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे पौधे लगाएं-वृक्ष बचाएं अभियान के तहत क्षेत्र के सनबीम स्कूल नरायनपुर में रविवार को सागौन, आम व कदम्ब आदि के पौधों का रोपण प्रबंध समिति एवं शिक्षकों द्वारा किया गया। इस दौरान पौधों की संरक्षा एवं देखभाल के लिए संकल्प लिया गया।
जागरण संवाददाता, नरायनपुर (मीरजापुर) : दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे पौधे लगाएं-वृक्ष बचाएं अभियान के तहत क्षेत्र के सनबीम स्कूल नरायनपुर में रविवार को सागौन, आम व कदम्ब आदि के पौधों का रोपण प्रबंध समिति एवं शिक्षकों द्वारा किया गया। इस दौरान पौधों की संरक्षा एवं देखभाल के लिए संकल्प लिया गया।
डायरेक्टर अभिषेक ¨सह ने पौधों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ पौधों के बिना धरती पर मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में पांच पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण करना चाहिए। सह डायरेक्टर अभिनव ¨सह ने पौधरोपण को पुण्य का काम बताया। प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए पेड़ पौधे महत्वपूर्ण हैं। दैनिक जागरण का पौधरोपण अभियान सराहनीय है। कोआर्डिनेटर अंकित श्रीवास्तव ने कहा कि ¨प्रट मीडिया द्वारा देश व समाज के हित के लिए जो कार्य किया जाना चाहिए वो कार्य दैनिक जागरण द्वारा सत्यनिष्टा के साथ किया जा रहा है। इस अवसर पर नीरज दूबे, शर्मिला ¨सह, ममता यादव, विवेक ¨सह, विष्णु विश्वकर्मा आदि थे।