जीवन-पर्यावरण बचाने के लिए इस वर्ष औषधीय पौधों का रोपण
जनपद में रोजाना एक पौधा लगाने का संकल्प लेकर लगातार पांच वर्षों से पौधा लगाने वाले अनिल कुमार सिंह उर्फ ग्रीन गुरुजी इस वर्ष औषधीय पौधे लगाएंगे। कोरोना जैसी महामारी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रतिदिन एक औषधीय पौधा पूरे वर्ष तक लगाने का संकल्प लिया है। पेशे से शिक्षक ग्रीन गुरुजी का संकल्प है कि प्रतिदिन एक छात्र को भी वे पर्यावरण इस मुहिम से जोड़ते चलेंगे।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद में रोजाना एक पौधा लगाने का संकल्प लेकर लगातार पांच वर्षों से पौधा लगाने वाले अनिल कुमार सिंह उर्फ ग्रीन गुरुजी इस वर्ष औषधीय पौधे लगाएंगे। कोरोना जैसी महामारी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रतिदिन एक औषधीय पौधा पूरे वर्ष तक लगाने का संकल्प लिया है। पेशे से शिक्षक ग्रीन गुरुजी का संकल्प है कि प्रतिदिन एक छात्र को भी वे पर्यावरण इस मुहिम से जोड़ते चलेंगे। क्या है लक्ष्य
अनिल कुमार सिंह का लक्ष्य है कि एक जुलाई 2015 से चल रहे पौधारोपण की निरंतरता बनी रहे। धरा को हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण को शुद्ध बनाने का अभियान जारी रहेगा। पेड़ पौधों की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यक्तिगत स्तर से प्रयास व कार्य करते रहेंगे।
क्या है संकल्प
इनका संकल्प है कि पर्यावरण के संरक्षण व वातावरण को स्वच्छ एवं सुगंधित बनाने के लिए पौधों को तैयार करना, लोगों को जागरुक कर उन्हें पौधा वितरित करना। पौधा लगाने व उसकी देखभाल के प्रति लोगों के साथ मिलकर कार्य करते रहना। क्या है एजेंडा
इनका एजेंडा है कि ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओ, अभिभावकों को इस मुहिम से जोड़ना। गांव में रहने वाले लोगों के लिए उपयोगी पेड़ पौधों को उनके पास उचित स्थान पर लगवाना। सजावटी, सुगंधित, औषधीय, फलदार व छायादार पौधों की व्यवस्था करके उन्हों रोपण करना। क्या है प्लान
ग्रीन गुरुजी ने बताया कि अपने घर पर ही पौधशाला बनाकर स्वयं अच्छे किस्म के पौधे तैयार करने के साथ लोगों को पौधा तैयार करने की जानकारी उपलब्ध कराना। जो लोग व्यापारिक पौधशाला खोलना चाहते है, उन्हें नि:शुल्क सलाह व जानकारी देना। प्रोफाइल : अनिल कुमार सिंह
शांति निकेतन इंटर कालेज पचोखररा में शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता के तौर पर कार्य करने वाले अनिल कुमार सिंह ने एक जुलाई 2015 से पौधारोपण अभियान छेड़ा। इसके लिए इन्होंने खेल क्रांति अभियान एवं पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान भी चलाया।