Move to Jagran APP

दीपावली पर खरीदारी को उमड़े लोग, लगा रहा जाम

दीपावली पर्व के मददेनजर रविवार को नगर के बाजारों में रौनक रही। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों में उमड़े। दीपावली पर्व के मददेनजर जिला प्रशासन द्वारा यातायात के सुचारु रूप से कोई कारगर व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके चलते बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में चार पहिया वाहनों के घुसने के कारण पक्काघाट वासलीगंज संकट मोचन तेलियागंज आदि स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 06:59 PM (IST)
दीपावली पर खरीदारी को 
उमड़े लोग, लगा रहा जाम
दीपावली पर खरीदारी को उमड़े लोग, लगा रहा जाम

जागरण संवाददाता , मीरजापुर : दीपावली पर्व के मददेनजर रविवार को नगर के बाजारों में रौनक रही। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों में उमड़े। दीपावली पर्व के मददेनजर जिला प्रशासन द्वारा यातायात के सुचारु रूप से कोई कारगर व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके चलते बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में चार पहिया वाहनों के घुसने के कारण पक्काघाट, वासलीगंज, संकट मोचन, तेलियागंज आदि स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।

loksabha election banner

कलेक्ट्रेट, सिविल लाइन, रमईपट्टी, अस्पताल रोड, वासलीगंज, घंटाघर, गिरधर का चौराहा, सरैया, पक्केघाट, नारघाट, लालडिग्गी रोड, संगमोहाल रोड, रोडवेज मार्ग, तहसील चौराहा आदि सड़के वाहनों से पटी रही। जाम के दौरान नगर के कचहरी रोड, अस्पताल रोड, रमईपटटी रोड, सिविल लाइन, संकट मोचन के पास मरीज लेकर एंबुलेंस फंसे रहे। हर कोई पुलिस व्यवस्था को लेकर कोस रहा था। कहा कि यहा कहने को यातायात पुलिस की भरमार है लेकिन कही कोई दिख नहीं रहा है। हर कोई वसूली में परेशान रहता है। यहीं कारण है नगर जाम की झाम से जूझ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.