पीडी ने किया तालाब खोदाई का किया निरीक्षण
छानबे विकास खंड के विजयपुर गाव में तालाब खोदाई व तटबंध मरम्मत का निरीक्षण परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय ने शुक्रवार को किया। तालाब खोदाई में शारीरिक दूरी व श्रमिकों के मास्क उपयोग को देख कर प्रसन्नता जाहिर की। साथ ही सेक्रेटरी हरिश्चंद्र व प्रधान मनोज बिद को तालाब के गहरीकरण व आऊटलेट बनाने का निर्देश दिया।
जासं, गैपुरा (मीरजापुर) : छानबे विकास खंड के विजयपुर गाव में तालाब खोदाई व तटबंध मरम्मत का निरीक्षण परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय ने शुक्रवार को किया। तालाब खोदाई में शारीरिक दूरी व श्रमिकों के मास्क उपयोग को देख कर प्रसन्नता जाहिर की। साथ ही सेक्रेटरी हरिश्चंद्र व प्रधान मनोज बिद को तालाब के गहरीकरण व आऊटलेट बनाने का निर्देश दिया। मनरेगा के तहत 3.99 लाख के प्राक्कलन के तहत तालाब में 135 श्रमिक कार्यरत रहे। श्री उपाध्याय ने साबुन से हाथ साफ करने व पेयजल की व्यवस्था से प्रसन्न नजर आए। इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, एपीओ राजेश कुमार, रामधनी बिद आदि उपस्थित रहे।