Move to Jagran APP

जल्द होगी धान खरीद पंजीयन महज 3615

धान खरीद शुरु होने में महज एक सप्ताह बचा है खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 के लिए खरीद आगामी एक नवंबर से शुरू होने वाली है। लेकिन आनलाइन पंजीयन कराने में किसानों द्वारा कोई रूचि नहीं ली जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 06:18 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 06:18 PM (IST)
जल्द होगी धान खरीद
पंजीयन महज 3615
जल्द होगी धान खरीद पंजीयन महज 3615

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : धान खरीद शुरु होने में महज एक सप्ताह बचा है, खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 के लिए खरीद आगामी एक नवंबर से शुरू होने वाली है। लेकिन आनलाइन पंजीयन कराने में किसानों द्वारा कोई रूचि नहीं ली जा रही है। जिला प्रशासन के लाख कवायद के बाद भी अभी तक महज 3615 किसानों ने ही पंजीयन कराया है। जिसमें से लालगंज तहसील में 790, मीरजापुर में 553, मड़िहान में 1057 तथा चुनार में 1215 किसान ही पंजीयन करा सके। जनपद में कुल लगभग 3 लाख 24 हजार 069 किसान पंजीकृत है। इसमें से अकेले दो लाख 87 हजार 798 लघु सीमांत किसान है। सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे किसानों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच सके। बावजूद इसके हालात ये है कि किसान आनलाइन प्रक्रिया से कोसों दूर है।

loksabha election banner

जनपद में धान खरीद आगामी एक नवंबर से शुरू होकर 29 फरवरी 2020 तक चलेगी। धान खरीद में पारदर्शिता के लिए आनलाइन पंजीयन होगा। किसान साइबर कैफे, जन सुविधा केंद्र, लैपटाप और स्मार्ट फोन के माध्यम से धान खरीद का रजिस्ट्रेशन खाद्य विभाग के पोर्टल एफसीएस.यूपी.जीओवी.इन पर आनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। शासन द्वारा सामान्य धान का 1815 रुपया प्रति कुंतल और ग्रेड ए धान का 1835 रुपया समर्थन मूल्य तय किया गया है। डीआरएमओ अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि धान का मूल्य किसानों के सीधे खाते में आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा। धान खरीद में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड, पासपोर्ट फोटो, बैंक पासबुक, खतौनी का विवरण दर्ज होगा। रजिस्ट्रेशन के उपरांत किसान द्वारा रजिस्ट्रेशन में अंकित भूमि व बोये गए धान के क्षेत्रफल का सत्यापन तहसील से कराया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन के क्रय केंद्र पर धान क्रय नहीं किया जा सकेगा।

----------

जिले में कुल किसान - 324069

लघु सीमांत किसान - 287798

पंजीकृत किसान - 3615


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.