धान खरीद में आई तेजी, किसानों के खिले चेहरे
पटेहरा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम सभा कलवारी खुर्द स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र पर धान खरीद में तेजी आई। कच्छप गति से धान खरीद की खबर दैनिक जागरण के अंक में 22 नवंबर को प्रमुखता के साथ खबर को प्रकाशित किया गया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को धान खरीद में तेजी लाई गई है। जिसका लाभ सीधे किसानों को मिल रहा है।
जागरण संवाददाता, कलवारी (मीरजापुर) : पटेहरा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम सभा कलवारी खुर्द स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र पर धान खरीद में तेजी आई। कच्छप गति से धान खरीद की खबर दैनिक जागरण के अंक में 22 नवंबर को प्रमुखता के साथ खबर को प्रकाशित किया गया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को धान खरीद में तेजी लाई गई है। जिसका लाभ सीधे किसानों को मिल रहा है।
राजकीय क्रय केंद्र पर तैनात एसएमआई ने कहां की सर्वप्रथम उन किसानों का धान खरीदा जिन किसानों ने नंबर लगाया है। धान खरीद की प्रक्रिया क्रम से की जाएगी और जिन किसानों के धान की फसल पक के तैयार हैं उन किसानों के धान को उनके नंबर के हिसाब से खरीदा जाएगा और खरीद के 72 घंटों के अंदर किसान के खाते में भुगतान कर दिया जाएगा।वही धान खरीद में आई तेजी से बिचौलिए की कमाई कम होती नजर आ रही है। धान की खरीद में तेजी आने से किसानों के चेहरे पर खुशी है। इस अवसर पर हरिशंकर, कमलेश, मंगरु, कल्लू, कतवारू इत्यादि किसानों ने हर्ष जताया है।