कार्यकर्ताओं को सिखाए गए संगठनात्मक दक्षता के गुर
जागरण संवाददाता मीरजापुर मिशन 2022 की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी की ओर से शि
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मिशन 2022 की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को छानबे व मझवां विधानसभा के सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारी की वर्चुअल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दक्षता के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की और योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की परंपरा रही है। बूथ, मंडल व सेक्टर की संरचना एवं संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित करना जरूरी है। संगठन की कार्यपद्धति व सिद्धांतों से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित होना आवश्यक है। वहीं प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी विपक्ष के कुचक्र को तोड़ने के लिए बूथ व सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने पर बल दिया। कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है। संगठन की आखिरी कड़ी बूथ अध्यक्ष होता है, जो जनता को परिचित कराता है। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों से भी अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हरिशंकर पटेल ने किया। इस दौरान जिला मंत्री प्रमोद कुमार सिंह, चंद्र कुमार विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश दुबे आदि रहे।