संगठन की मजबूती पर की खुलकर चर्चा
मीरजापुर : रमईपट्टी में भारतीय छात्रसंघ के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष राजमणि दुबे
मीरजापुर : रमईपट्टी में भारतीय छात्रसंघ के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष राजमणि दुबे की अध्यक्षता में हुई। संघ की मजबूती पर चर्चा की गई। कहा कि भारतीय छात्रसंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र गांधी कुशवाहा साधारण आम आदमी पार्टी के सौजन्य से 48 राजनीतिक दल को मिलाकर बने तीसरे मोर्चा में शामिल हो गए है। (जासं)
अतिक्रमण करने वालों
पर हो सख्त कार्रवाई
मीरजापुर : मीरजापुर सेवा समिति के संयोजक दिलीप ¨सह गहरवार ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व को पत्रक सौंपा। जिसमें न्यू कालोनी में कुछ लोगों द्वारा किये गये कब्जे को हटवाने की मांग की। (जासं)
खेल प्रतियोगिता 14 से
मीरजापुर : क्षेत्रीय खेल कार्यालय ¨वध्याचल मंडल के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोर्टस स्टेडियम भिसकुरी में 14 व 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डा. श्रीभगवान राय ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग में कुश्ती और बा¨क्सग का 14 फरवरी तथा जूनियर बालक का पावर लि¨फ्टग व तलवारबाजी का 15 फरवरी को होगा। कहा कि एक जनवरी 2000 के बाद जन्मे प्रतिभागी आयु प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभाग करें। (जासं)
एक समान हो पंचायत व्यवस्था
मीरजापुर : अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वावधान में प्रधानों ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को छह सूत्री पत्रक भेजा। जिसमें एक समान पंचायत राज व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष अखिलेश ¨सह ने कहा कि वर्ष 1993 में 73वें संविधान संशोधन विधेयक के तहत 29 विषय और अधिकार पूर्ण रुप से पंचायतों को सौपा जाय। प्रधान के मानदेय और भत्तों में बढ़ोत्तरी करें। मृत्यु होने पर आश्रितों को 20 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाये। विजय पांडेय, र¨वद्र ¨सह, राजेश ¨बद, अशोक मिश्र, भीम ¨बद आदि थे। (जासं)
सड़क बनवाने की मांग
मीरजापुर : राष्ट्रीय विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने सोमवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। रोडवेज चौराहा और उसके आस-पास क्षतिग्रस्त सड़कों की बनवाने की मांग की। (जासं)