Move to Jagran APP

राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस पर जवानों ने किया रक्तदान

राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जवानों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में रक्तदान कर किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 06:53 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 06:53 PM (IST)
राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस पर जवानों ने किया रक्तदान
राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस पर जवानों ने किया रक्तदान

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जवानों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में रक्तदान कर किया। बताया कि 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था। इसलिए इस दिवस को मनाया जाता है। राष्ट्रीय ध्वज के अंदर तीन रंग है जिसमें सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद व नीचे हरा रंग है। केसरिया रंग जो देश की ताकत और साहस को दर्शाता है। वहीं सफेद रंग शांति और सत्य का संकेत लोगों को देता है। वहीं हरा रंग देश के विकास और उर्वरता को दर्शाता है। इसके बीच में अशोक चक्र बना हुआ रहता है जिसके अंदर कुल 24 तिलियां होती हैं जो दिन के 24 घंटे को दर्शाता है। यह समय की बहुमूल्यता का भी प्रतीक है। कार्यक्रम में 26 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में रक्तदान करना सबसे बड़ा दान है। इस दौरान एएसपी संजय वर्मा, सीओ नगर प्रभात राय, प्रतिसार निरीक्षक गोरखनाथ सिंह, दिवाकर मिश्रा, मीरजापुर ब्लड डोनर क्लब के संस्थापक कृष्णानंद, केस अटेंडर अभिषेक, रामकुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.