आजम खान को जेल भेजने में राजनीति नहीं : स्वामी प्रसाद
आजम खान को जेल भेजने में कोई राजनीति नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य
जासं, विध्याचल (मीरजापुर) : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शनिवार को विध्यवासिनी धाम दर्शन पूजन करने पहुंचे। प्रेसवार्ता में उन्होंने आजम खान के आरोपों पर सरकार का पक्ष रखा। कहा, यह न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर हो रहा है। इसमें किसी प्रकार की राजनीतिक दुर्भावना नहीं है। सीएए का विरोध करने वालों पर भी मौर्या ने कहा कि जो संपत्ति जलाएंगे, वसूली उन्हीं से की जाएगी।
जनपद पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि आजम खान द्वारा सरकार पर राजनैतिक दुर्भावना के तहत कार्रवाई करने का आरोप निराधार है। न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया। सरकार की कोई राजनीतिक दुर्भावना होती तो पहले ही कार्रवाई और एफआईआर पर गिरफ्तार कर लिया जाता। इसमें राजनीतिक दुर्भावना की कोई गुंजाइश नहीं है, न ही इस तरह का कोई कार्य किया गया है। उन्होंने दिल्ली में हिसा पर कहा कि यह विरोधी पाíटयों की सुनियोजित साजिश का नतीजा है। वे मारपीट, आगजनी, हिसा, खून खराबा के माध्यम से पूरे देश में अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं। लेकिन सारी विपक्षी पाíटयां कितनी भी साजिश क्यों न कर लें, वे अपने इस गंदी राजनीति में कभी कामयाब नहीं होने पाएंगे। कानून सख्ती से दंगाइयों से निपटेगा। जो भी लोग सार्वजनिक सरकारी संपत्ति जला रहे हैं, इसकी भरपाई भी उन्हीं से कराई जाएगी।