विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में आधी रात को घर के आंगन में घुसा नौ फीट लंबा मगरमच्छ, पर‍िवार में मचा हड़कंप

By Arun kumar pandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 01 Oct 2026 06:59 PM (IST)

मीरजापुर के रामपुर गांव में बुधवार रात करीब 12 बजे एक नौ फीट लंबा मगरमच्छ गोविंद कोल के आंगन में ...और पढ़ें

HighLights

  1. नौ फीट लंबा मगरमच्छ गोविंद कोल के आंगन में घुसा।

  2. परिवार में दहशत फैली, वन विभाग को तुरंत सूचना दी गई।

  3. वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा।

जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर)। सिरसी वन क्षेत्र के ददरा मुचलके रामपुर गांव में बुधवार की रात करीब 12 बजे के लगभग , गोविंद कोल के आंगन में करीब नौ फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखते ही परिवार के लोग सहम गए। सूचना फैलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। इसके बाद ग्रामीणों की नजर लगातार मगरमच्छ पर बनी रही और लोगों को उसके आसपास जाने से रोका गया। गुरुवार की भोर पहुचीं सिरसी वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत शुरू की और काफी प्रयास के बाद करीब नौ फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्राम प्रधान बाबूनंदन यादव ने बताया कि मगरमच्छ रात करीब 12 बजे गोविंद कोल के आंगन में दिखाई दिया था। इसके बाद से ही ग्रामीण सचेत रहे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से गुरूवार के सुबह मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित सिरसी बांध में डलवाया।इस संबंध में सिरसी वन क्षेत्राधिकारी गिरीराज गोवर्धन गिरी ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर सिरसी बांध में डलवा गया।