मनोहारी साई पालकी देख निहाल हुए भक्त
नगर के रैदानी कालोनी स्थित साई मंदिर परिसर में रंगभरी एकादशी पर्व पर भक्तों द्वारा होली महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोंच्चार के बाद विधि विधान से किया। साई भक्तों ने मनोहारी और आकर्षक साई पालकी निकाला जिसे देखकर भक्तगण मंत्र मुग्ध हो गए।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर के रैदानी कालोनी स्थित साई मंदिर परिसर में रंगभरी एकादशी पर्व पर भक्तों द्वारा होली महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोंच्चार के बाद विधि विधान से किया। साई भक्तों ने मनोहारी और आकर्षक साई पालकी निकाला, जिसे देखकर भक्तगण मंत्र मुग्ध हो गए।
साई पालकी यात्रा भक्तों द्वारा बरियाघाट, पंचमुखी, वासलीगंज होते हुए वापस साई मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र साई के जयकारे से गुंजायमान रहा। इसके बाद शाम को साढ़े पांच बजे फूलों की होली खेली गई। इस दौरान भक्तों द्वारा फूलों से होली खेली गई। इस दौरान साई गीत से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में सभी भक्त फूलों के रंग में रंगे थे। इसके बाद दूर- दूर से आए कलाकारों की मनोहारी प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन भक्तों को प्रसाद वितरण से हुआ।