सफाई की शिकायत मिलने पर नायक को नोटिस
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शनिवार को आठवें दिन चौबे टो
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 07:18 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शनिवार को आठवें दिन चौबे टोला वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड भ्रमण के दौरान कई जगह पर नल से पानी गिरता देख एवं एक व्यक्ति द्वारा पाइप से गिराता मिलने पर जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। झाड़ू लगने एवं कूड़ा न उठा मिलने पर पालिकाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई। छिपियानी टोला में कई दिनों से सफाई नहीं करने की शिकायत पर सफाई निरीक्षक को मकरी खोह के सफाईनायक को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें