इंडियन इकनोमिक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रो. आद्या प्रसाद
जागरण संवाददाता मीरजापुर मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं काशी हिदू विश्वि
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 08:21 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 08:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं काशी हिदू विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आद्या प्रसाद पांडेय को उदयपुर में हुए अधिवेशन में इंडियन इकनोमिक एसोसिएशन का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। आद्या प्रसाद पूर्वांचल के पहले अर्थशास्त्री एवं बुद्धिजीवी हैं जिनको अर्थशास्त्र के विद्वानों की सर्वोच्च संस्था का निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया है। आद्या प्रसाद का कर्म क्षेत्र अहरौरा है और आज भी उनका मीरजापुर से अटूट रिश्ता है। एसोसिएशन का अगला वार्षिक अधिवेशन फकीर मोहन विश्वविद्यालय बालासोर उड़ीसा में दिसंबर 2022 में होगा। इसमें देश-विदेश के प्रख्यात अर्थशास्त्रियों का जमावड़ा होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें