नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की..
चुनार कोतवाली चुनार किला जलकल परिसर सहित नगर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही जय कन्हैया लाल की.. व नंद घर आनंद भयो. की गूंज रही।
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : चुनार कोतवाली, चुनार किला, जलकल परिसर सहित नगर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही जय कन्हैया लाल की.. व नंद घर आनंद भयो. की गूंज रही। विधि-विधान से अभिषेक, पूजन व महाआरती की गई तथा माखन मिश्री व विविध व्यंजनों से भोग लगाया गया। वहीं कई लोगों ने अपने घरों में भी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर झाकियां सजाकर पूजन अर्चन की और भजन, कीर्तन व गीतों पर नाचते, गाते हुए जन्मोत्सव के उल्लास में डूबे रहे।
कोतवाली में आकर्षक झांकी सजाई गई जिसका दर्शन नगर सहित आसपास के गांवों से आए तमाम प्रतिष्ठत लोगों ने कोतवाली पहुंच कर देर रात तक किया। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं किला स्थित सोनवा मंडप में भी झांकी सजाई गई। जहां पुलिस अधीक्षक पीटीएस केके चौधरी समेत अन्य अधिकारियों ने पूजा अर्चना किया। जलकल परिसर में जेई सौरभ प्रकाश की अगुवाई में श्रीकृष्ण पूजनोत्सव का कार्यक्रम आयोजन कर झांकी सजाई गई। नगर के तमाम लोगों ने अपने घरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झांकियां सजाई एवं पूजन किया।