पूर्व विधायक के निधन पर लोगों ने जताया शोक
भारतीय जनता पार्टी मंडल अदलहाट कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संघर्षशील नेता व पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्री सिंह के बारे में चर्चा करते हुए मंडल अध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति ने कहा कि यदुनाथ सिंह लोकप्रिय व संघर्षशील नेता थे जिनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। शोक सभा में जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय राजकुमार पांडेय तारेलाल विश्वकर्मा सर्वजीत पटेल अनूप जायसवाल अखिलेश सिंह राधेश्याम मौर्य रितेश पांडेय रिकू विश्वकर्मा आदि ने मौजूद रहे।
जासं, मीरजापुर : सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने निधन पर दु:ख व्यक्त किया। सपा जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ दो मिनट का मौन रख मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि यदुनाथ सिंह संघर्ष, त्याग व सेवा उपकार के बल पर मीरजापुर के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में भी अपनी पहचान बनाई थी। इस दौरान कैलाश चौरसिया, शिवशंकर सिंह यादव, मुन्नी यादव, सुरेंद्र पटेल, जवाहर मौर्या, सुभाष पटेल, नसीम कुरैशी आदि रहे।
भारतीय जनता पार्टी मंडल अदलहाट कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संघर्षशील नेता व पूर्व विधायक यदुनाथ सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्री सिंह के बारे में चर्चा करते हुए मंडल अध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति ने कहा कि यदुनाथ सिंह लोकप्रिय व संघर्षशील नेता थे जिनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है। शोक सभा में जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, राजकुमार पांडेय, तारेलाल विश्वकर्मा, सर्वजीत पटेल, अनूप जायसवाल, अखिलेश सिंह, राधेश्याम मौर्य, रितेश पांडेय, रिकू विश्वकर्मा आदि ने मौजूद रहे।