संदिग्ध स्थितियों में मासूम संग कुएं में गिरी मां, मौत
विध्याचल थाना क्षेत्र के चतुरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मां-पुत्र की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों संग परिजनों ने दोनों का शव कुएं से बाहर निकालकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गैपुरा चौकी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जासं, जिगना (मीरजापुर) : विध्याचल थाना क्षेत्र के चतुरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मां-पुत्र की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों संग परिजनों ने दोनों का शव कुएं से बाहर निकालकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गैपुरा चौकी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के चतुरिया ग्राम पंचायत निवासी विजयशंकर की पत्नी नितिका मौर्या (30) अपने सात वर्षीय पुत्र उत्कर्ष के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में घर के सामने बने कुएं में गिर गई और दोनों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उत्कर्ष काफी चंचल बालक था। वह कुएं के आसपास खेल रहा था। यह देख मां नितिका उसे बचाने के चक्कर में गई थी और दोनों कुएं में गिर गए। परिजनों ने यह भी बताया कि दोपहर दो बजे की घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में ही थे लेकिन किसी को पता नहीं चला। तीन बजे के आसपास जब परिवार के लोग दोनों को घर में नहीं देखा और खोजने लगे तभी परिवार की ही नेहा पुत्री भगवान दास ने कुएं में मां-पुत्र को देखा चिल्लाने लगी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में किसी तरह से कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतका का मायका इलाहाबाद जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के मेजिया गांव बताया जा रहा है। जिसकी शादी वर्ष 2012 में हुई विजयशंकर के साथ हुई थी। सूचना मिलते ही गैपुरा चौकी इंचार्ज रामसिंहासन शर्मा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया।