विधायक ने असहायों में बांटा कंबल
छियालीस ग्राम सभाओं वाले विकास खंड पहाड़ी में शासन द्वारा आए 600 कंबल वितरण किया गया। ब्लाक सभागार में छियालीसों ग्राम सभाओं से वृद्ध व असहाय व ठंड से ठिठुर रहे लोगों का सुबह से ही आना शुरू हो गया था।
जासं, पड़री (मीरजापुर) : छियालीस ग्राम सभाओं वाले विकास खंड पहाड़ी में शासन द्वारा आए 600 कंबल वितरण किया गया। ब्लाक सभागार में छियालीसों ग्राम सभाओं से वृद्ध व असहाय व ठंड से ठिठुर रहे लोगों का सुबह से ही आना शुरू हो गया था। विधायक सुचिस्मिता मौर्य द्वारा कंबल वितरण किया गया। वही आरोप है कि कंबल वितरण कार्यक्रम में मनमाना इतना हुआ कि राजस्व विभाग के लोग भी सिर्फ उपस्थिति में मौजूद रहे। क्योकि जो ग्राम प्रधानों द्वारा अपने-अपने गांवों की सूची बनाकर लेखपाल को दिया था, उस हिसाब से भी कंबल वितरण नहीं किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में आपाधापी की स्थिति देख पुलिस भी डटी रही। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पहाड़ी राजेश कुमार सोनकर, प्रह्लाद जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रहरि, बमबम, ग्राम प्रधान पड़री निशा देवी लोग उपस्थित रहे।