Move to Jagran APP

Mirzapur Weather: विंध्य क्षेत्र में बदला मौसम का मिजाज, सुबह हुई बारिश से मिली गर्मी से राहत; ऐसा है तापमान

Mirzapur Weather विंध्य क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। तेज हवाओं संग हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया इससे लोगों को काफी राहत मिली। जिले में खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में आंधी और बारिश की संभावना है।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Fri, 26 May 2023 12:59 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2023 12:59 PM (IST)
Mirzapur Weather: विंध्य क्षेत्र में बदला मौसम का मिजाज, सुबह हुई बारिश से मिली गर्मी से राहत; ऐसा है तापमान
विंध्य क्षेत्र में बदला मौसम का मिजाज, लोगों को मिली राहत

मिर्जापुर, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। कभी बारिश तो कभी धूप के बीच मौसम का रंग बदलना लोगों को भी सोचने पर विवश कर दे रहा है। विंध्य क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। तेज हवाओं संग हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया, इससे लोगों को काफी राहत मिली।

loksabha election banner

वहीं दूसरी तरफ एक घंटे बाद ही धूप निकल आया। जिले में तापमान अधिकतम 39 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई दिनों से प्रचंड गर्मी के बाद सुबह मौसम बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

मौसम सेवा भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के प्रो. आरएस सिंह व तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह के अनुसार हवा की गति सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। जिले में खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में आंधी और बारिश की संभावना है। आंधी-पानी की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है़। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होता रहेगा।

आकाशीय बिजली के चलते दो की हुई मौत

सुबह सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण लोगों को राहत मिली। वहीं आकाशीय बिजली के चलते जिले में दो लोगों की मृत्यु हो गई है। बीते काफी दिनों से गर्मी का सितम लगातार जारी था। लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल रहा। सड़क पर सामान्य दिनों की अपेक्षाकृत सन्नाटा छाया रहता था।

गर्मी से किसान परेशान

जरूरतमंद युवक युवतियां चेहरे बदन को ढकने के लिए मजबूर दिखाई दे रहे थे। गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ खेतीबाड़ी पर भी पड़ रहा है। फिलहाल किसानों ने गर्मी की खेती उरद, गन्ना व सब्जी की खेती की गई हैं, लेकिन अधिक गर्मी के कारण पौध खराब हो रहे है। इससे किसानों को जहां आर्थिक नुकसान हो रहा है, वहीं सब्जियों की फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

ऐसा रहा तापमान

दिन :         अधिकतम :              न्यूनतम

26 मई :           26 :                       39

27 मई :           39 :                       25

28 मई :           41 :                        26

मौसम बदलने पर रहें सावधान, इनका करें सेवन

मंडलीय चिकित्सालय के फिजिशियन सुनील सिंह के मुताबिक अचानक सर्द-गर्म मौसम से शरीर के सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में सावधान रहें। यदि खांसी व गले में खराश हो दिन में 1 या 2 बार अदरक व काली मिर्च की चाय पी सकते हैं।

इसके अलावा अदरक के रस को शहद में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा मौसमी फल व सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें। इससे शरीर में सभी बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी। पालक का सेवन जरूर करें। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी वाला दूध भी फायदेमंद साबित होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.