महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के सिद्धिदात्री स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, जयकारों से गूंज उठा मंदिर
शारदीय नवरात्र के नौवें दिन मीरजापुर के विंध्याचल में श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के सिद्धिदात्री स्वरूप का भक्तिभाव से दर्शन-पूजन ...और पढ़ें

महानवमी पर श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन।
HighLights
शारदीय नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन।
विंध्याचल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
भक्तों ने कन्या पूजन कर व्रत का पारण किया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन विंध्याचल में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मां विंध्यवासिनी का सोमवार को दर्शन पूजन किया। श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की प्रतीक मां के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री का भव्य दर्शन पूजन किया।
विंध्यधाम में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। विंध्य क्षेत्र मां विंध्यवासिनी, मां शेरावाली के जयकारे से गूंजायमान रहा। साथ ही नौ दिन का तक मां का व्रत रहने वाले भक्तों ने नौवें दिन कन्याओं का पूजन अर्चन भी किया।
विंध्याचल धाम में भोर से श्रद्धालु स्नान के बाद लाइन में लग गए थे। मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के जयकारे के साथ दर्शन के लिए आगे बढ़ने लगे। श्रद्धालु हाथ में नारियल, चुनरी, माला-फूल प्रसाद के साथ कतारबद्ध होकर मां की भक्ति में लीन दिखे।
9 दिन व्रत रखने वालों ने पारायण किया
दर्शन पूजन का क्रम अनवरत चलता रहा। मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के बाद मां की आराधना के साथ ही नौ दिन व्रत रहने वाले भक्तों ने नवरात्र व्रत का पारायण भी किया।

व्रती लोगों ने विधि विधान से मां के बाद कन्याओं का पूजन अर्चन किया। भक्तों ने कलश पूजा नवग्रह, प्रसाद, नवरस युक्त भोजन, नौ प्रकार के पुष्प व फल आदि मां को चढ़ाया।
भक्तों द्वारा पूजन अर्चन के साथ सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि, सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी, मंत्रोच्चार किया। मान्यता है कि सिद्धिदात्री देवी पूजन के साथ कन्या भोज और यज्ञ का विशेष फल मिलता है।
