विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में 5 सगे भाइयों ने एक साथ पास किया UPTET एग्जाम, गांव में जश्न का माहौल

Published: Thu, 27 Aug 2026 05:07 PM (IST)

मीरजापुर के हलिया क्षेत्र के देवघटा पांडेय गांव में पुष्पेंद्र पांडेय के परिवार के पांच सगे भाइयों ने यूपी टीईटी ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. पुष्पेंद्र पांडेय के पांच बेटों ने यूपी टीईटी पास की।

  2. रोहित पांडेय ने सर्वाधिक 120.99 अंक प्राप्त किए।

  3. परिवार में खुशी का माहौल, गांव में प्रेरणा का संचार।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। हलिया क्षेत्र के देवघटा पांडेय गांव के बेमौरी मजरे निवासी पुष्पेंद्र पांडेय के परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल कायम की है। बुधवार को घोषित यूपी टीइटी 2026 के परिणाम में एक ही परिवार के पांच सगे भाइयों ने एक साथ उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

ईडब्ल्यूएस वर्ग में सफल हुए पांचों भाइयों में रोहित कुमार पांडेय ने 120.99 अंक प्राप्त कर सर्वाधिक अंक हासिल किए। जितेंद्र पांडेय को 113.89, महेंद्र कुमार पांडेय को 106.69, संदीप कुमार पांडेय को 97.94 और राजेश कुमार पांडेय को 92.43 अंक मिले।

परिवार में खुशी का माहौल

एक साथ पांच भाइयों की सफलता की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने घर पहुंचकर सफल अभ्यर्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

ग्रामीणों ने कहा कि पांचों भाइयों की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। स्वजन के अनुसार पांचों भाई लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व इसी परिवार के राकेश कुमार पांडेय का चयन यूपीटीजीटी में हुआ था। परिवार की लगातार सफलताओं से गांव में खुशी का माहौल है।