ट्रेन से कटकर विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
स्थानीय थाना क्षेत्र के झिगुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से शुक्रवार की सुबह विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी।
जासं, पड़री (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के झिगुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से शुक्रवार की सुबह विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। तहरीर के माध्यम से पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र भटेवरा गांव निवासी गजानंद बिद ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि कुछ वर्ष पूर्व पुत्री सरिता (30) का विवाह पड़री थाना क्षेत्र के अक्सौली के पटिया गांव निवासी शिवफल के साथ किया था। आरोप लगाया कि ससुराल के लोग सरिता को दहेज के लिए मारते पीटते थे। जिसके बारे में अक्सर सरिता फोन कर जानकारी देती थीं। मामले की जानकारी होने पर ससुराल वालों से प्रताड़ित न करने की गुहार लगाई थी लेकिन वे नहीं माने। तीन दिन पूर्व भी सरिता को दहेज के लिए मारापीटा गया था जिससे क्षुब्ध होकर ट्रेन के आगे कुदकर उसने जान दे दी। मृतका के पिता ने पति, देवर व सास ससुर के लिए तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष साजिद सिद्दकी ने बताया कि तहरीर के अनुसार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।