मदनपट्टी खेल महोत्सव में मैराथन दौड़ कल
चील्ह थानाक्षेत्र के मदनपट्टी गांव में मदनपट्टी खेल महोत्सव का आयोजन नौ अक्टूबर को किया जा रहा है। आयोजक संतोष कुमार ने बताया कि इस खेल महोत्सव में पुरुष वर्ग मैराथन जो 12 किलोमीटर का होगा व महिला वर्ग मैराथन जो कि चार किलोमीटर का होगा प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा विभिन्न दूरी की दौड़ और कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया
जासं, मीरजापुर : चील्ह थानाक्षेत्र के मदनपट्टी गांव में मदनपट्टी खेल महोत्सव का आयोजन नौ अक्टूबर को किया जा रहा है। आयोजक संतोष कुमार ने बताया कि इस खेल महोत्सव में पुरुष वर्ग मैराथन जो 12 किलोमीटर का होगा व महिला वर्ग मैराथन जो कि चार किलोमीटर का होगा, प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा विभिन्न दूरी की दौड़ और कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया जाएगा। मदनपट्टी खेल महोत्सव दिन में 12 बजे से शुरू होगा। इसके आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। संतोष कुमार ने बताया कि खेलों से बच्चों में नई उर्जा का संचार होता है। इसलिए यह आयोजन कराया जा रहा है।