Move to Jagran APP

धान खरीद में व्यापक धांधली आयुक्त ने दिया जांच का निर्देश

विध्याचल मंडल के सोनभद्र जनपद में धान खरीद में व्यापक धांधली का मामला प्रकाश में आया है। पूर्वांचल नव निर्माण मंच द्वारा मंडलायुक्त कार्यालय पथरहिया पर शनिवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद पूर्वांचल नव निर्माण मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने मंडलायुक्त को पत्रक सौंपकर धान खरीद में हुई धांधली की जांच कराने की मांग किया। कहा कि कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय केंद्र पर एक किसान का एक ही दिन में तीन अलग-अलग क्रय केंद्र पर धान खरीद दिखाया गया है। सोनभद्र में पूरी धान खरीद कागज पर की गई है। सोनभद्र में धान खरीद की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग किया। मामले की जांच कराकर दोषियों को दंडित नही किया गया तो 15 दिन बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर धान खरीद में भ्रष्टाचार तथा बंदरबांट की जांच कराने की मांग किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 10:34 PM (IST)
धान खरीद में व्यापक धांधली आयुक्त ने दिया जांच का निर्देश
धान खरीद में व्यापक धांधली आयुक्त ने दिया जांच का निर्देश

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : विध्याचल मंडल में धान खरीद में व्यापक धांधली का मामला प्रकाश में आया है। पूर्वांचल नव निर्माण मंच द्वारा मंडलायुक्त कार्यालय पथरहिया पर शनिवार को प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद पूर्वांचल नव निर्माण मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने मंडलायुक्त को पत्रक सौंपकर धान खरीद में हुई धांधली की जांच कराने की मांग की। कहा कि कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय केंद्र पर एक किसान का एक ही दिन में तीन अलग-अलग क्रय केंद्र पर धान खरीद दिखाया गया है। सोनभद्र समेत पूरे मंडल में धान खरीद कागज पर की गई है। सोनभद्र में धान खरीद की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग किया। मामले की जांच कराकर दोषियों को दंडित नही किया गया तो 15 दिन बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर धान खरीद में भ्रष्टाचार तथा बंदरबांट की जांच कराने की मांग किया जाएगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर समुचित व्यवस्था तथा संचालन (लेबर पेमेंट, बोरा खरीद, गोदाम भाड़ा, कर्मचारी तथा किसानों के लिए छाया, पानी आदि) के लिए आवंटित लाखों रुपये का बंदरबांट भी किया गया है। उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय ने कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा धान में सोनभद्र जनपद सहित पूरे मंडल में लाखों कुंतल धान कागजों पर खरीद करने का आरोप लगाया। कर्मचारी कल्याण निगम के जनपद सोनभद्र में तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं, तीनों क्रय केंद्र की आपस में दूरी 50 किमी से अधिक है। बावजूद इसके एक ही किसान का धान एक ही आईडी तथा पते पर एक ही तारीख को खरीदा दिखाया गया है। खरीद में किसानों का आर्थिक शोषण किया गया है। अधिकारियों तथा राइस मिलर्स की सांठगांठ से बिहार राज्य से तथा औने-पौने दाम पर किसानों से बिचौलिए के माध्यम से धान खरीद कर भौतिक पूर्ति धान खरीद के सापेक्ष करने का प्रयास किया जा रहा है। मजबूरन किसान अपनी उपज को 1400 रुपए कुंतल बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

-----------

धान खरीद में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। जिलाधिकारी को मामले की जांच कराकर 15 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- प्रीति शुक्ला, मंडलायुक्त विध्याचल मंडल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.