Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Majhawan Bypoll Results 2024: सुचिस्मिता मौर्य फिर से बनीं मझवां की विधायक, ज्योति बिंद को 4896 मतों से हराया

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 04:17 PM (IST)

    Majhawan by election result मझवां विधानसभा उपचुनाव 2024 में 50.41% मतदान हुआ था। यहां से सुचिस्मिता मौर्य नई विधायक बनी हैं। मझवां में भारतीय जनता पार्टी की सुचिस्मिता मौर्य और समाजवादी पार्टी की डॉ. ज्योति बिंद के बीच मुकाबला देखने को मिला। 33 राउंड की गिनती में सुचिस्मिता को 77737 और ज्योति बिंद को 72815 मत मिले हैं। जीत का अंतर 4922 वोटों का रहा।

    Hero Image
    भारतीय जनता पार्टी की सुचिस्मिता मौर्य और समाजवादी पार्टी की डॉ. ज्योति बिंद के बीच मुकाबला। जागरण

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Majhawan Upchunav result: मझवां विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए 50.41 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। परिणाम सामने आ चुके हैं। सुचिस्मिता मौर्य फिर से क्षेत्र की विधायक बनी हैं। मझवां विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्य, समाजवादी पार्टी ने डॉ. ज्योति बिंद और बहुजन समाज पार्टी ने दीपक तिवारी उर्फ दीपू को मैदान में उतारा था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन आगे कौन पीछे? (Majhawan Upchunav 2024 Winner)

    दोपहर 4:15 बजे तक का अपडेट (राउंड-33)

    • बीजेपी- शुचिस्मिता मौर्या- 77666 
    • सपा-डा. ज्योति बिंद- 72815 

    भाजवा 4922 वोटों से जीती। 

    दोपहर 3:15 बजे तक का अपडेट (राउंड-32)

    • बीजेपी- शुचिस्मिता मौर्या- 77503 
    • सपा-डा. ज्योति बिंद- 72567 

    भाजवा 4936 वोटों से आगे चल रहीं हैं। 

    दोपहर 3:15 बजे तक का अपडेट (राउंड-24)

    • बीजेपी- शुचिस्मिता मौर्या- 67075 
    • सपा-डा. ज्योति बिंद- 60275 
    • बसपा- दीपक तिवारी उर्फ दीपू - 29610 

    भाजवा 6800 वोटों से आगे चल रहीं हैं। 

    दोपहर 2:30 बजे तक का अपडेट (राउंड-24)

    • बीजेपी- शुचिस्मिता मौर्या- 60599 
    • सपा-डा. ज्योति बिंद- 54538 
    • बसपा- दीपक तिवारी उर्फ दीपू - 25996 

    भाजवा 6061 वोटों से आगे चल रहीं हैं। 

    दोपहर 1:30 बजे तक का अपडेट (राउंड-20)

    • बीजेपी- शुचिस्मिता मौर्या- 50796 
    • सपा-डा. ज्योति बिंद- 47202 
    • बसपा- दीपक तिवारी उर्फ दीपू - 20912 

    भाजवा 3594 वोटों से आगे चल रहीं हैं। 

    दोपहर 1:00 बजे तक का अपडेट (राउंड-17)

    • बीजेपी- शुचिस्मिता मौर्या- 42256 
    • सपा-डा. ज्योति बिंद- 40697 
    • बसपा- दीपक तिवारी उर्फ दीपू - 17841 

    भाजवा 1559 वोटों से आगे चल रहीं हैं। 

    दोपहर 12:30 बजे तक का अपडेट (राउंड-15)

    • बीजेपी- शुचिस्मिता मौर्या- 37226
    • सपा-डा. ज्योति बिंद- 35258 
    • बसपा- दीपक तिवारी उर्फ दीपू - 16291 

    भाजवा 1968 वोटों से आगे चल रहीं हैं। 

    दोपहर 12 बजे तक का अपडेट (राउंड-13)

    • बीजेपी- शुचिस्मिता मौर्या- 32908
    • सपा-डा. ज्योति बिंद- 30136
    • बसपा- दीपक तिवारी उर्फ दीपू - 13968 

    दोपहर पौने 12 बजे तक का अपडेट (राउंड-12)

    • बीजेपी- शुचिस्मिता मौर्या- 31052
    • सपा-डा. ज्योति बिंद- 26013
    • बसपा- दीपक तिवारी उर्फ दीपू - 12721

    भाजवा 5039 वोटों से आगे चल रही है। 

    सुब‍ह साढ़े 11 बजे तक का अपडेट

    • राउंड-10
    • बीजेपी- शुचिस्मिता मौर्या- 26829
    • सपा-डा. ज्योति बिंद- 20817
    • बसपा- दीपक तिवारी उर्फ दीपू - 10297

    भाजपा 6012 वोटों से आगे चल रही है।

    सुबह 11 बजे तक का अपडेट

    राउंड-सात 

    • बीजेपी- शुचिस्मिता मौर्या- 18608
    • सपा-डा. ज्योति बिंद- 13527
    • बसपा- दीपक तिवारी उर्फ दीपू - 7339

    भाजपा 5081 वोटों से आगे चल रही है।

    सुबह साढ़े 10 बजे तक का अपडेट

    • बीजेपी- 16423 (+ 5172)
    • सपा- 11251 ( -5172)
    • बसपा- 6303 ( -10120)

    भाजपा 5172 वोटों से आगे चल रही है।

    सुबह 10 बजे तक का अपडेट 

    भाजपा प्रत्‍याशी सपा से 3041 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं बसपा 6000 से अध‍िक मतों से पिछड़ी हुई है।

    सुबह साढ़ें नौ बजे तक का अपडेट

    भाजपा प्रत्‍याशी पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्य आगे चल रही हैं। वह सपा से 2333 मतों से और बसपा से 4124  मतों से आगे चल रही हैं। 

    सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो रही मतगणना

    मझवां विधानसभा के उपचुनाव के मतों की गणना में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए प्रशासन की ओर से पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। जिससे कोई भी गड़बड़ी करने का प्रयास करें तो उसे चिन्हित करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसका कंट्रोल रूम में एक आरो के कमरे में हो रहा है जहां से मतगणना स्थल से लेकर पूरे परिसर की निगरानी की जा रही है।

    क्यों खाली हुई थी सीट?

    लोकसभा चुनाव 2024 में विधानसभा मझवां के विधायक डॉ. विनोद बिंद, भाजपा से चुनाव लड़कर भदोही सांसद बने। डॉ. विनोद बिंद की सीट खाली होने पर ही उपचुनाव हो रहा है।

    मझवां सीट से खास प्रत्याशियों का परिचय

    भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य (Suchismita Maurya)

    मझवां विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्य एक बार फिर भाग्य आजमा रही हैं। नामांकन समाप्ति के एक दिन पहले भाजपा ने अपना पत्ता खोलते हुए अटकलों पर पूर्ण विराम लगाया था।

    वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सुचिस्मिता मौर्य ने भाजपा के टिकट से मझवां से उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य बनकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2017 में पहली बार चुनाव लड़ा था। सुचिस्मिता ने 1,07,839 मतों से चुनाव में जीत दर्ज किया था। इन्होंने एमबीए, एलएलबी, शास्त्री लखनऊ तथा वर्ष 1998 में एमए अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी रीवा मध्य प्रदेश से किया है। इनके पास लगभग 46 करोड़ की संपत्ति है।

    सुचिस्मिता मौर्य की राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है। उनके ससुर रामचंद्र मौर्य इसी सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे। वह कभी सक्रिय राजनीति में नहीं रहीं। ससुर की मौत के बाद सुचिस्मिता मौर्य राजनीति में सक्रिय हुईं और उसे मझवां से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया, जिसे जीतकर उसने पार्टी के निर्णय को सही साबित किया।

    समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डा. ज्योति बिंद (Jyoti Bind)

    विधानसभा मझवां के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डा. ज्योति बिंद ने डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय नवी मुम्बई महाराष्ट्र से वर्ष 2023-24 में बैचलर आफ मेडीसीन एंड बैचलर आफ सर्जरी (एमबीबीएस) की शिक्षा प्राप्त की है। इनके खाते में नकद 50 हजार रुपए हैं। नामांकन के दौरान शपथ पत्र में इन्होंने बताया कि लगभग तीन लाख 35 हजार 410 रुपए विभिन्न मदों में जमा भी किया है।

    इनके पास लगभग चार लाख 83 हजार 600 रुपए के 60 ग्राम के आभूषण भी हैं। चिकित्सा व्यवसाय से लगभग आठ लाख 69 हजार 10 रुपए का सकल मूल्य की संपत्ति है। डा. ज्योति बिंद लगभग 18 लाख 50 हजार रुपए के भूमि की मालकिन भी हैं। इनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। इनके पास अपना निजी वाहन नहीं है।

    बसपा प्रत्याशी दीपक तिवारी उर्फ दीपू (Deepak Tiwari)

    बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दीपक तिवारी उर्फ दीपू ने बीए और एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। आय का मुख्य साधन कृषि और व्यवसाय है। खाते में लगभग 90 हजार रुपये जमा हैं। वहीं पत्नी ममता तिवारी के खाते में 44,658 रुपए जमा हैं। लगभग सात लाख 84 हजार रुपए विभिन्न मदों में फिक्स जमा है।

    लगभग 12 लाख 40 हजार रुपये की स्कार्पियो भी है। लगभग तीन लाख 31 हजार रुपए के गहने हैं। इनकी पत्नी ममता तिवारी के पास आठ लाख 55 हजार रुपए के गहने हैं। इस प्रकार दीपक तिवारी के पास 24 लाख 95 हजार 107 रुपए और पत्नी के पास 9 लाख 59 हजार 656 रुपए सकल मूल्य की संपत्ति है।

    प्रत्याशी के पास लगभग 38 लाख रुपए मूल्य की भूमि है। इसके साथ इन पर 54 लाख छह हजार 393 रुपए का हाउसिंग लोन, 17,37,638 का व्यावसायिक लोन भी लिया है। इन पर कोतवाली देहात में आपराधिक मामला दर्ज है।

    मझवां विधानसभा चुनाव में विजयी प्रत्याशी

    वर्ष प्रत्याशी का नाम पार्टी कुल मत मत प्रतिशत
    2012 रमेशचंद बसपा 83,870 39.72
    2017 शुचिस्मिता मौर्या भाजपा 1,07,839 44.90
    2022 डा. विनोद कुमार बिंद निषाद पार्टी 1,03,235 42.07