खुद की परंपरा बनाए रखना हम सबका दायित्व : अनिल
क्षेत्र के बहुआर गांव के रविद्रालय में रविवार की सुबह विशेष कथा का आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर कथा का शुभारंभ किया। इसके पूर्व कथा आयोजक रविप्रकाश त्रिपाठी ने कैबिनेट मंत्री का माल्यार्पण अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा हमें मुक्ति का उपाय बताती है।
जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर) : क्षेत्र के बहुआर गांव के रविद्रालय में रविवार की सुबह विशेष कथा का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। इसके पूर्व कथा आयोजक रविप्रकाश त्रिपाठी ने कैबिनेट मंत्री का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा हमें मुक्ति का उपाय बताती है।
मंत्री ने कहा कि भारत भूमि की खूबी है कि जितने संत एवं महापुरुष पैदा हुए वो विधिवत कर्म करने मे विश्वास करते थे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने मर्यादा का पूरा जीवन जिया है, इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा है। वो हमें अपना कर्म करने की प्रेरणा देते हैं। यही हमारी परंपरा है और अपनी परंपरा और पहचान को बनाए रखने का दायित्व हम सभी लोगों का है। मानस मर्मज्ञ पंडित विजयलक्ष्मी शास्त्री ने कहा कि जब वाणी गदगद हो जाए और शरीर रोमांचित हो जाए तो समझ लेना चाहिए कि हृदय रुपी आंगन भगवान की कथा सुनने के लायक हो गया है। इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, अरविद पांडेय, विजय प्रकाश सिंह, गामा बियार, रविद्रनाथ सिंह, अवधेश सिंह, पूर्णेंदु मिश्रा, श्रीधर यादव, राधेश्याम तिवारी आदि थे।