हनुमान मंदिर परिसर में महा रूद्राभिषेक संपन्न
खिरौड़ी-तेतरियां गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रूद्राभिषेक संपन्न हुआ। जिसमें काशी के दक्षिणा मूर्ति मठ से आए पुरोहित राजेश चैतन्य ब्रह्मचारी स्वामी ब्रह्मानंद पद्माकर दुबे एवं संतलाल दुबे सहित 21 विद्वानों ने खिरौड़ी तेतरियां मदरां सिकंदरपुर जादोपुर जलालपुर रूकनापुर गांवों से आए 51 यजमानों का सामूहिक रूप से महारूद्राभिषेक कराया।
जासं, जमालपुर (मीरजापुर) : खिरौड़ी-तेतरियां गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रूद्राभिषेक संपन्न हुआ। जिसमें काशी के दक्षिणा मूर्ति मठ से आए पुरोहित राजेश चैतन्य ब्रह्मचारी, स्वामी ब्रह्मानंद, पद्माकर दुबे एवं संतलाल दुबे सहित 21 विद्वानों ने खिरौड़ी, तेतरियां, मदरां, सिकंदरपुर, जादोपुर, जलालपुर रूकनापुर गांवों से आए 51 यजमानों का सामूहिक रूप से महारूद्राभिषेक कराया। राजेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज और स्वामी ब्रह्मानंद महाराज ने बताया कि सामूहिक महा रूद्राभिषेक काशी और आस-पास के गांवों के मंदिरों पर निरंतर चलता रहेगा। जिससे भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म से मानव समाज का जुड़ाव बढ़ेगा। इस दौरान मंशाराम पांडेय, अशोक पाठक, गोपाल पांडेय, सुरेश त्रिपाठी, अजय पांडेय, लालमनी देवी, सत्यभामा देवी आदि थे।