दीवानी न्यायालय व तहसील परिसर में आज लोक अदालत
वरिष्ठ न्यायमूर्ति सर्वोच्च न्यायालय कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व कार्यपालक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार के आदेशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। यह आयोजन सुबह साढ़े दस बजे से दीवानी न्यायालय परिसर व समस्त तहसीलों पर किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : वरिष्ठ न्यायमूर्ति सर्वोच्च न्यायालय, कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व कार्यपालक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार के आदेशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। यह आयोजन सुबह साढ़े दस बजे से दीवानी न्यायालय परिसर व समस्त तहसीलों पर किया जाएगा।
अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश व नोडल अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने बताया कि लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में मुकदमों, विवादों को सुलझाने, निस्तारण कराने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही संबंधित विभागों से चिन्हित मामलों को अधिक से अधिक निस्तारण कराया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जो वादकारी अपने मुकदमे में समझौते के आधार पर निस्तारण कराना चाहते हैं वे सीधे तहसील न्यायालय के पीठासीन अधिकारी से संपर्क करें। बैंक लोन से संबंधित प्रकरण को निराकरण के लिए बकायेदार सीधे बैंक में जाकर प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। उनके मामलों का निस्तारण लोक अदालत में अवश्य कराया जाएगा। न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि बैंक व बीमा, कंपनी, परिवहन विभाग, मोटर दुर्घटना, सक्सेशन पुलिस सहित तमाम संबंधित समस्त विभागों के प्री लीटीगेशन प्रकरण तथा समस्त बैंकों के लोन संबंधी मामलों में छूट का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। इन मामलों को सुलझाने की अपेक्षा बैंक अधिकारियों से भी की गई है।