Move to Jagran APP

कांग्रेस छोड़ भाजपा का अब थामा दामन

आदर्श नगर पंचायत कछवां में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 08:48 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 08:48 PM (IST)
कांग्रेस छोड़ भाजपा 
का अब थामा दामन
कांग्रेस छोड़ भाजपा का अब थामा दामन

जासं, कछवां (मीरजापुर) : आदर्श नगर पंचायत कछवां में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लिया। इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर संगठन के संरक्षक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत गुप्ता समेत महामंत्री रामकुमार उमर वैश्य, संतोष कुमार रस्तोगी, शिवकांत गुप्ता, बृजपाल दास उमर, प्रमोद कुमार गुप्ता, सरदार रिकू सिंह, प्रवीण कुमार गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह, मंगल सेठ, बबलू सेठ, मनीष कुमार गुप्ता, अभिषेक उमर, सल्लू सहित दर्जनों व्यापारी राष्ट्रीय सह संयोजक भारतीय किसान मोर्चा व पूर्व चेयरमैन अजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह से कांग्रेस को छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी के विकास परक नीतियों को आत्मसात कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अजय कुमार उपाध्याय ने चांदी का मुकुट पहनाकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़ पार्टी में शामिल सदस्यों का स्वागत किया। कहा, नगर कछवां में पार्टी और भी मजबूत हो गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.