Move to Jagran APP

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चली लाठी, 11 लोग घायल

मड़वा धनावल गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी चले। इसमें दोनों पक्ष से 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 06:04 PM (IST)
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चली लाठी, 11 लोग घायल
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चली लाठी, 11 लोग घायल

जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी चले। इसमें दोनों पक्ष से 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

loksabha election banner

मड़वा धनावल गांव निवासी बुधनी पत्नी रामप्रसाद व पिटू मौर्य के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से बुधनी, रामप्रसाद, उर्मिला, पुष्पा, मालती, प्रियंका, रामदरश एवं रामकली तथा दूसरे पक्ष से पिटू, गौरीशंकर व संतोष कुमार घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रथम पक्ष के बुधनी का आरोप है कि वह खेत को जोतवा रही थी। इससे नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के पिटू ने रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.