कछवां के युवक की मलेशिया में गई जान
स्थानीय थाना क्षेत्र के सरांवा गांव निवासी आशीष पाल (27) पुत्र शिवदुलार पाल की काम करने के दौरान दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जासं, कछवां (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सरांवा गांव निवासी आशीष पाल (27) पुत्र शिवदुलार पाल की काम करने के दौरान दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया मृतक मलेशिया में पानी के जहाज पर काम करता था। जहां उनकी मौत दो दिन पूर्व हो गई। परिजनों के मुताबिक काम के दौरान उसके ऊपर एक लोहे का पोल गिर गया था। जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो गया। उपचार के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। वही घटना की जानकारी पर उसकी पत्नी पूजा पाल का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है वही दो छोटे-छोटे बच्चे अर्पित और अंकित के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजन अब उनके शव मलेशिया से भारत आने का इंतजार कर रहे है पर अभी कोई संतोष जनक कार्रवाई नहीं हो सकी है। पंद्रह माह पूर्व मृतक कामगार परिवार के भरण पोषण के लिए विदेश कमाने के लिए गया था, अब परिजनों को भारत सरकार से उसके शव को पैतृक निवास ससमय मंगवाने की आस लगाए बैठे है।