Move to Jagran APP

जनसंख्या वृद्धि पर खुलकर रखें मन की बात

भरुहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कालेज में गुरुवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य व बाल विकास द्वारा संचालित मंडलीय कार्यक्रम के तहत वाद- विवाद प्रतियोगिता में जनसंख्या वृद्धि एक अभिशाप है पर खुलकर अपने विचारों को व्यक्त किया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने जनसंख्या वृद्धि पर विस्तार से प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 09:21 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 06:25 AM (IST)
जनसंख्या वृद्धि पर खुलकर रखें मन की बात
जनसंख्या वृद्धि पर खुलकर रखें मन की बात

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भरुहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कालेज में गुरुवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य व बाल विकास द्वारा संचालित मंडलीय कार्यक्रम के तहत वाद- विवाद प्रतियोगिता में जनसंख्या वृद्धि एक अभिशाप है पर खुलकर अपने विचारों को व्यक्त किया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने जनसंख्या वृद्धि पर विस्तार से प्रकाश डाला।

loksabha election banner

नोडल अधिकारी डा. अशोक सिंह ने जनसंख्या वृद्धि से आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रिया पांडेय प्रथम, दिव्या सिंह द्वितीय, विशाखा श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं दीपक गौड़, खुशी तिवारी और तनु सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संचालन डा. बीना सिंह ने किया। इस दौरान डा. राजमोहन शर्मा, प्रो. बी सिंह, डा. राम नारायण, ब्रजेश मिश्रा, अनुराधा सिंह ने अपने विचार व्यक्त किया। निर्णायक मंडल में डा. वंदना मिश्रा, डा. राजेश श्रीवास्तव, डा. अखिलेश मिश्रा आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.