गरीबों में बांटा कंबल
पीडीएनडी इंटर कालेज के प्रांगण में रविवार को गरीब जन कल्याण सेवा समिति सरैया सिकंदरपुर के सौजन्य से सौ से ज्यादा जरूरतमंद पुरुषों को कंबल एवं महिलाओं को शाल वितरित किया गया।
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : पीडीएनडी इंटर कालेज के प्रांगण में रविवार को गरीब जन कल्याण सेवा समिति सरैया सिकंदरपुर के सौजन्य से सौ से ज्यादा जरूरतमंद पुरुषों को कंबल एवं महिलाओं को शाल वितरित किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नयन वर्मा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को समिति की ओर से कंबल वितरित किया जाता है। इस आयोजन के बाद वहीं एक कवि गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें स्थानीय कवि सुरेंद्र मिश्र अंकुर, अनवर अली अनवर, आदित्य कुमार गुप्ता पदयात्री, ज्योति प्रकाश मिश्र, कैलीशपति त्रिपाठी, नयन वर्मा आदि ने रचानाएं सुनाईं। अध्यक्षता सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य मेजर कृपाशंकर ¨सह व संचालन कमलेश्वर प्रसाद कमल ने किया।