राम महायज्ञ एवं भागवत कथा को निकाली कलश यात्रा
हलिया स्थित बेलन नदी के पावन तट पर स्थित राम जानकी मंदिर बरौंधा में आयोजित श्री राम महायज्ञ एवं भागवत कथा के लिए गाजे बाजे के सांथ रथयात्रा पर राम जानकी की झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली। साथ ही 10
जासं बरौंधा (मीरजापुर) : हलिया स्थित बेलन नदी के पावन तट पर स्थित राम जानकी मंदिर बरौंधा में आयोजित श्रीराम महायज्ञ एवं भागवत कथा के लिए गाजे-बाजे के साथ रथयात्रा पर राम जानकी की झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा में 108 कन्याएं शामिल हुई। यात्रा रामटीला से बरौंधा बाजार होते हुए कठार बस्ती से यज्ञ मंडप पहुंचा और इसके बाद कलश स्थापित किया गया।
बरौंधा में ब्रह्म जला के नाम से चर्चित बेलन नदी के पवित्र जल से कलश भरकर शोभायात्रा जैसे ही बरौंधा बाजार में पहुंची तो लोग घरों की छतों पर चढ़कर कलश दर्शन किया। अयोध्या से आए स्वामी श्यामसुंदर दास महराज की अगुवाई में 11 वैदिक विद्वान पंडितों द्वारा विधि विधान कलश पूजन किया गया। शोभा यात्रा का संचालन करते हुए आचार्य कप्तान पांडेय ने कहा कि इस महायज्ञ का आयोजन विश्व कल्याण की भावना से किया गया है। यज्ञ हमारी सनातनी परंपरा रही है जिसे पुराणों में साक्षात विष्णु का अवतार कहा गया है। यज्ञ का आयोजन रामजानकी मंदिर रामटीला के प्रधान पुजारी हनुमानदास महराज द्वारा किया गया है। मंदिर की व्यवस्था से जुड़े विश्वनाथ मिश्र, बबलू मिश्र, नर्वदेश्वर मिश्र का सराहनीय योगदान रहा। कलश यात्रा में बरौंधा प्रधान अश्वनी कुमार मिश्र, निरंजन पांडेय, दीपचंद सोनी, प्रदीप सेठ, जितेंद्र कुमार मिश्र, मूलचंद सोनी, दयाशंकर मिश्र आदि मौजूद थे।