Move to Jagran APP

हम त हई पुरैनिया क पाती, सेवाती क बूंद बालमा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : घंटाघर के मैदान में शनिवार की रात ¨वध्य कलाकार मंच की ओर से आयोजित 9वें कजरी महोत्सव में एक बढ़कर एक नई व पुरानी कजरियों की प्रस्तुति की गई। देर

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 05:51 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 10:17 PM (IST)
हम त हई पुरैनिया क पाती, सेवाती क बूंद बालमा
हम त हई पुरैनिया क पाती, सेवाती क बूंद बालमा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : घंटाघर के मैदान में शनिवार की रात ¨वध्य कलाकार मंच की ओर से आयोजित 9वें कजरी महोत्सव में एक बढ़कर एक नई व पुरानी कजरियों की प्रस्तुति की गई। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोता कजरी का आनंद लेते रहे।

loksabha election banner

वरिष्ठ गायक पट्टर पांडेय ने मां ¨वध्यवासिनी की स्तुति की। शैला बेगम सूफिया की कजरी, वीरन भइया अइये अनवईया, सवनवा में न जइबै ननदी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। हंडिया से आई गायिक सरोज सरगम ने सुनाया, हम त हई पुरैनिया क पाती, सेवाती क बूंद बालमा सुनाकर समा बांध दिया। इसी के साथ ही उषा गुप्ता, गणेशदत्त पांडेय, बेचन राम ¨बद, रागिनी चंद्रा, बद्री यादव ने भी मधुर कजरी की प्रस्तुति की। विलुप्त हो रही चौलर कजरी की जटाशंकर एंड पार्टी की प्रस्तुति को काफी वाहवाही मिली। अन्य कलाकारों ने भी कजरी की प्रस्तुति की। इसके पूर्व नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मां ¨वध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। मंच के सचिव शिवलाल गुप्ता ने कहा कि यह उनका एक छोटा सा प्रयास है। अध्यक्षता प्रमोद कुमार सुमन व संचालन राजेंद्र तिवारी और आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। सभी अतिथियों व कलाकारों को अंगवस्त्रम व चुनरी देकर उनका सम्मान किया गया। डा. योगानंद गिरी, पं. महेश्वरपति त्रिपाठी, मंच के अध्यक्ष अमरनाथ शुक्ला, आनंद कुशवाहा, संजय ¨सह गहरवार, लवकुश प्रजापति, श्यामसुंदर केशरी, अखिलेश अग्रहरि आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.