स्कूलों में धूमधाम से मनी चाचा नेहरू की जयंती
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : नगर समेत आसपास चाचा नेहरू की जयंती, बाल दिवस के रूप में धूमधा
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : नगर समेत आसपास चाचा नेहरू की जयंती, बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए।
संत थामस स्कूल चुनार में पंडित जवाहर लाल नेहरू जयंती कार्यक्रम की शुरुआत हेड ब्वाय प्रियांशु गिरी व हेडगर्ल प्रज्ञा ¨सह व सभी कक्षा प्रतिनिधियों ने दीपक जलाकर की। शिक्षकों द्वारा नृत्य, गायन, कविता पाठ, भाषण, हसगुल्लों तथा हास्य नाटक प्रस्तुत कर के छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में प्रधानाचार्य फादर मेल्विन डिसूजा ने कहा कि नेहरू आधुनिक भारत के स्वप्न द्रष्टा थे। ग्लेनिहल स्कूल में प्रधानाचार्य डीके मिश्रा द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन चरित्र पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डा. सविता मेमोरियल ग्लोबल एकेडमी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. वेदप्रकाश, कमलेश कुमार ¨सह आदि थे। दुखई राम ¨सह इंटर कालेज उदित नगर में बाल दिवस पर स्वच्छ रखें घर आँगन अपना यह अभियान हमारा है, विद्यालय और गांव स्वच्छ हो यही हमारा नारा है। जैसे स्लोगन के साथ स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्या पूनम ¨सह ने झंडा देकर रवाना किया।
नरायनपुर: तपस्थली सैनिक स्कूल टेडुआ नरायनपुर में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। डायरेक्टर डा. अतुल तिवारी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान डायरेक्टर अनुनय तिवारी, गार्गी मिश्रा उपस्थित रहे। संत कबीर शिक्षण संस्थान बैकुंठपुर में देश के पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डा. दशरथ ¨सह, संजय मिश्रा आदि थे।