विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mirzapur News: कोर्ट में अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने से घायल हुए जज, गाउन पहनते समय हुआ हादसा

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Sat, 21 Jan 2023 10:33 AM (IST)

न्यायिक अधिकारी तलेवर सिंह कोर्ट के चेंबर में गाउन पहन रहे थे इसी दौरान उनकी रिवाल्वर नीचे गिर गई और ...और पढ़ें

अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने से घायल हुए जज तलेवर सिंह (फाइल फोटो)
अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने से घायल हुए जज तलेवर सिंह (फाइल फोटो)

मीरजापुर, जागरण संवाददाता। अपर जिला सत्र न्यायाधीश कोर्ट-षष्टम् तलेवर सिंह गुरुवार को कोर्ट में अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने से घायल हो गए। गोली बाएं पैर को भेदती हुई दाएं पैर के घुटने में जाकर फंस गई। आनन-फानन उन्हें मंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां उनके पैर में फंसी गोली को बाहर निकाला गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति अब सामान्य है।

ऑपरेशन करके निकाली गई घुटने में फंसी गोली

मूलत: बुलंदशहर के रहने वाले न्यायिक अधिकारी तलेवर सिंह की मीरजापुर में तैनाती छह जुलाई, 2022 को हुई थी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि न्यायिक अधिकारी गुरुवार को चैंबर में गाउन पहनने लगे। इसी दौरान उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर नीचे गिर गई और अपने आप गोली चल गई। गोली की आवाज सुन आसपास मौजूद लोग घबरा गए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि घुटने में फंसी गोली को ऑपरेशन करके बाहर निकाल दिया गया है।

इन पदों पर कार्य कर चुके हैं अधिकारी

मीरजापुर में तैनाती से पूर्व अधिकारी तलेवर सिंह वर्ष 2006 से विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2006 में सहारनपुर में जुडिशियल मजिस्ट्रेट थे। वहीं वर्ष 2009 में हसनपुर अमरोहा में सिविल जज (जूनियर डिविजन) के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2011 में शिकोहाबाद-फिरोजाबाद में एडिशनल सिविल जज (जूनियर डिविजन), वर्ष 2013 में बंशी सिद्धार्थनगर में सिविल जज (जूनियर डिविजन) पर कार्य कर चुके हैं। अप्रैल 2015 से लेकर अप्रैल 2019 तक मुरादाबाद में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा अप्रैल 2019 से जुलाई 2022 तक कासगंज में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।