लोकसभा के संयुक्त प्रत्याशी संग की बैठक, बनी रणनीति
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सपा प्रत्याशी राजेंद्र एस बिद ने सोमवार को बैठक की। इसमें समाजवादी पार्टी व बसपा के पदाधिकारी भी शामिल रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने वार्ता कर सपा प्रत्याशी की जीत के लिए रणनीति बनाई। इसी क्रम में शिवपाल सिंह यादव की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी का दाम थाम लिया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सपा प्रत्याशी राजेंद्र एस बिद ने सोमवार को बैठक की। इसमें समाजवादी पार्टी व बसपा के पदाधिकारी भी शामिल रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने वार्ता कर सपा प्रत्याशी की जीत के लिए रणनीति बनाई। इसी क्रम में शिवपाल सिंह यादव की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी का दाम थाम लिया।
सपा के प्रत्याशी राजेंद्र एस बिद ने कहा कि उनको जनपद की समस्याएं पता हैं और यहां की भौगोलिक जानकारी भी है। उन्होंने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव व बसपा के पदाधिकारियों के सहयोग से वे चुनाव लड़ रहे हैं और यहां की जनता के बीच पहुंचकर वोट मांगेंगे। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष कुंजबिहारी गौतम सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सपा प्रत्याशी ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज की सेवा के लिए उन्हें टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव ने जनपद के विकास की जो नींव रखी उसे वे पूरा कराएंगे और यहां के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।